केंद्रीय विद्यालय संगठन तिनसुकिया संभाग का उदघाटन, कार्य सुधार हेतु केंद्रीय विद्यालयों के सात अतिरिक्त संभागों में पुनर्गठन के परिणाम स्वरुप 09 अप्रैल 2012 को हुआ. भारत एवं विदेशों के केंद्रीय विद्यालयों की निगरानी के लिए अब केंद्रीय विद्यालय संगठन में कुल 25 संभागीय कार्यालय हैं. विद्यालय संगठन तिनसुकिया संभाग के अंतर्गत आसाम, अरुणाचल प्रदेश तथा नागालैंड के 41 केंद्रीय विद्यालय हैं.
वर्तमान में केंद्रीय विद्यालय संगठन तिनसुकिया संभाग कार्यालय अस्थायी रूप से केंद्रीय विद्यालय, ओ आई एल, दुलिआजान के प्रांगण से संचालित हो रहा है.
Last Updated on Tuesday, 09 April 2013 01:37