केंद्रीय विद्यालय का मिशन
चार–सुत्रीय मिशन
१. शिक्षा के लिये एक समान कार्यक्रम के द्वारा, रक्षा एवं अर्ध-सैनिक बलों सहित केंद्र सरकार के स्थानांतरित किये जाने वाले कर्मचारियों के बच्चों के शैक्षिक जरूरतों को पूरा करना|
२. उत्कृष्टता को प्राप्त करना तथा विद्यालयी शिक्षा के क्षेत्र में गति प्रदान करना|
३. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् जैसी संस्थाओं के साथ समन्वय कर शिक्षा के क्षेत्र में प्रयोग एवं नवाचारों की शुरुआत करना व उन्हें बढ़ावा देना|
४. राष्ट्रीय–एकीकरण की भावना को विकसित करना और बच्चों में “भारतीयता” की भावना पैदा करना|
केंद्रीय विद्यालय का विज़न
केंद्रीय विद्यालय संगठन, अपनी कल्पना विद्यालयी-शिक्षा के एक ऐसे विश्व-स्तरीय संगठन के रूप में करता है जो अध्यापकों को लगातार सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि, वे छात्रों की अंदरूनी शक्तियों को बाहर ला सकें तथा उन्हें भविष्य की सामाजिक, राष्ट्रीय तथा वैश्विक जरूरतों व आकांक्षाओं को पूरा करने के सक्षम बना सकें|
Last Updated on Saturday, 01 December 2012 17:28